फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   minimum temperature in Etah was five degrees cold wave increased chill

Etah Weather News: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, पांच डिग्री गिरा पारा

Sun, 15 Jan 2023 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 12:34 AM IST
सार

एटा में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोग घरों में ही कैद रहे। हालांकि कोहरा न होने लंबी दूरी के वाहन चालकों को राहत रही। 

विज्ञापन
minimum temperature in Etah was five degrees cold wave increased chill
कड़ाके की ठंड से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन, इसके अगले दिन शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर भी चली। पूरे दिन सूर्य देव नहीं निकले। इससे तापमान में भारी गिरावट हुई और यह पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। नतीजा यह रहा कि दिन भर लोग ठिठुरते रहे।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शीतलहर भी लगातार चल रही थी। लोग दोपहर तक आसमान से बादल हटने और धूप निकलने का इंतजार करते रहे। लेकिन, सूर्यदेव नहीं दिखाई दिए। शीतलहर की वजह से दोपहिया वाहनों पर चलना मुश्किल रहा। लोग गर्म कपड़ों से ढके हुए घरों से निकले। हालांकि कोहरा न होने से भारी वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी नहीं हुई। 
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ही लोग फिर से अपने घरों में अलाव जलाकर तापते नजर आए। शाम होते ही लोग अपने घरों में घुस गए और बाजारों, सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed