फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   middle aged man died due to roadways collision in Etah maternal uncle nephew were injured in another accident

Etah: रोडवेज की टक्कर से अधेड़ की मौत, सड़क पार कर रहा था, अन्य हादसे में मामा-भांजा घायल

Sat, 11 Mar 2023 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 06:33 PM IST
सार

एटा में दो अलग-अलग सड़क हादसो में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल अपनी ससुराल से मामा के साथ लौट रहा था।  

विज्ञापन
middle aged man died due to roadways collision in Etah maternal uncle nephew were injured in another accident
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। इसके अलावा एक अन्य हादसे में मामा-भांजे घायल हो गए। 

विज्ञापन


मामला मलावन थाना क्षेत्र के सैंथरी गांव का है। गांव निवासी जसरथ सिंह (55) की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। बड़े भाई रवींद्र सिंह ने बताया कि खेतों को देखने के बाद वह दोपहर करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। गांव के पास ही हाइवे को पार करते समय एटा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से अधेड़ की मौत

बस से टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बा व थाना जलेसर स्थित आगरा चौराहा पर शुक्रवार की रात करीब 8.45 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सत्येंद्र उर्फ टिंकू निवासी गांव बलीपुर, थाना खैर, अलीगढ़ और इसका मामा गजपाल सिंह निवासी किशनपुर, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ घायल हो गए। 

पुलिस ने दोनों सीएचसी में भर्ती कराया

पुलिस ने दोनों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। उन्हें यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। घायल सत्येंद्र ने बताया कि वह अपनी ससुराल गांव धलुगढ़ी, थाना बरहन, जिला आगरा मामा के साथ जा रहा था। इसी समय हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed