{"_id":"5fe0dafa8ebc3e41db1c0ab1","slug":"meeting-etah-news-agr4730052149","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: सांसद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम सुखलाल भारती ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया ने कहा कि अमृत योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र को आच्छादित करने में किसी लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों द्वारा योजनाओं, विकास कार्यक्रमों की सूचना जनप्रतिनिधियों को दी जाए, जिससे कि वे कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। वह सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय, निगरानी समिति दिशा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि योजनाओं में अपात्रों का चयन होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। विधानसभा क्षेत्र अलीगंज, मारहरा, एटा, जलेसर क्षेत्र में चहुमुखी विकास कराया जाए। इसमें अधिकारी की जिम्मेदारी तयकर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
सांसद ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सुखलाल भारती ने सांसद को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों और सुझावों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह लोधी, संजीव कुमार दिवाकर, डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, मानवेंद्र सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।