{"_id":"60e995bc8ebc3e5498080911","slug":"medical-college-will-be-inaugurated-on-15th-etah-news-agr4992193121","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को होगा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण : फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को होगा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण : फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण 15 जुलाई को प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। लोकार्पण से पहले इसका नाम भी बदल दिया गया है। अब इसे वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को उच्चाधिकारियों द्वारा बताया गया है कि 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण लखनऊ से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने के लिए शासनादेश आ चुका है। इसका नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया गया है। पूर्व में इसका नाम राजकीय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रखा गया था। उन्होंने बताया कि लोकार्पण के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभिन्न चिकित्सकों व अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
------------
लेक्चर हॉल सहित लैब का कार्य है पूरा
प्रधानाचार्य ने बताया कि मारहरा रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में दोनों लेक्चर हॉल का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही दोनों लैब का कार्य अंतिम दौर में है। वहीं कार्यालय सहित चिकित्सकों के रहने के आवास भी पूरे हो गए हैं।