फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mathura police caught the accused of taking away his cousin sister, his condition worsened

Etah News: ममेरी बहन को ले जाने का आरोपी मथुरा पुलिस ने पकड़ा, हालत बिगड़ी

Mon, 24 Feb 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura police caught the accused of taking away his cousin sister, his condition worsened
मेडिकल कॉलेज में होता आरोपी का उपचार।  - फोटो : मेडिकल कॉलेज में होता आरोपी का उपचार।
एटा। थाना सकरौली के गांव इसौली निवासी एक युवक अपनी ममेरी वहन को शादी के तीसरे दिन लेकर चला गया। जिसके बाद लोकेशन ट्रैक कर मथुरा पुलिस ने आसपुर टोल प्लाजा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिता का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में बेटे की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव इसौली निवासी पिता ने बताया कि बेटा जितेंद्र ममेरी बहन को उसकी ससुराल से लेकर चला गया था। निगोह हसनपुर थाना मलावन निवासी ममेरी बहन का 19 फरवरी को नगला अर्जुन थाना बल्देव जिला मथुरा निवासी युवक के साथ विवाह हो गया था। जिसके बाद वह सुसराल चली आई तो 21 फरवरी को बेटा उसे ले गया। परिजन ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

जिसके बाद 23 फरवरी को जितेंद्र व महिला को मथुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करते हुए मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया। जिसके बाद थाने में लेकर गए, फिर वहां से मथुरा पुलिस बेटे को अपने साथ ले गई। थोड़ी देर बाद कॉल आया कि जितेंद्र की तबीयत खराब हो गई है। सूचना पर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उसको उल्टियां हो रहीं थीं। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मलावन रोहित राठी ने बताया कि युवक के पिता और मथुरा पुलिस उसे लेकर थाने आए थे। दोनों ही शादीशुदा हैं कहीं जाने के लिए टोल प्लाजा के पास खड़े थे, तभी उनको पकड़ लिया गया। युवक के खिलाफ थाना बल्देव जिला मथुरा में चोरी व महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। यहां से पुलिस आरोपी को सकुशल अपने साथ ले गई, बाद में क्या हुआ इसके बारे में जानकारी नहीं है। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था जो मथुरा जनपद से संबंधित है। आरोपी युवक और महिला को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed