{"_id":"67c4a22cd29238bfdf0cf4f8","slug":"mason-dies-after-being-hit-by-passenger-train-etah-news-c-163-1-eta1001-130400-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राजमिस्त्री की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राजमिस्त्री की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Sun, 02 Mar 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर भुड़िया के पास कासगंज-मथुरा पैसेंजर की चपेट में आकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। वह चिनाई का काम कर घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
परिजन ने बताया कि उमेश कुमार (35) निवासी धरपसी राजमिस्त्री था और चिनाई का काम करता था। शनिवार की देर शाम वह कस्बा मारहरा में काम करने के बाद पैदल अपने गांव लौट रहा था। रात लगभग 8 बजे गांव अंबरपुर भुड़िया के पास रेलवे समपार संख्या 258/20 से पटरी पार कर रहा था। तभी कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
उमेश की मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल के साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सुरक्षा उपायों की कमी के चलते इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मांग है कि रेलवे ट्रैक पार करने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।