{"_id":"163d2a17d69f32aba42dff0d46e48ff2","slug":"many-pumps-remain-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई हैंडपंप पड़े हैं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई हैंडपंप पड़े हैं खराब
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में कई हैंडपंप खराब हैं, इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। इससे लोगों को पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। विद्युत समस्या के चलते पालिका की पेयजल सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। ऐसे में खराब हैंडपंप बाशिंदों की समस्या को और बढ़ा रहे हैं।
मोहल्ला चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में लग हैंडपंप खराब पड़ा है। इसी मोहल्ला में महेंद्र राठौर के घर के सामने लगा एक अन्य हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। इसके पास में ही सत्यवीर कश्यप के निवास के पास लगा हैंडपंप भी रीबोर की स्थिति में है। गंजडुण्डवारा रोड स्थित गैस एजेंसी के पास लगा हैंडपंप महीनों से तकनीकी खराब के कारण लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम है। रेलवे रोड स्थित न्यू कालोनी में लगा हैंडपंप भी खराब है। मोहल्ला मिश्राना में रामकृष्ण के घर के पास लगा हैंडपंप और सत्यप्रकाश मिश्रा के घर के सामने लगा हैंडपंप भी खराब है। मोहल्ला शेखान, मोहल्ला बाल्मीकान, मोहल्ला टोला सहित कई जगहों पर लगे हैंडपंप भी खराब हैं। बाशिंदों की शिकायत के बाद भी इनको ठीक नहीं कराया गया। कसबे के नरेंद्र कुमार, वीरेश सिंह, पप्पू सिंह, रहीम, इरशाद, विपिन कुमार आदि ने हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग की है।