फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   manoranjan kar kaaryaalay mein lagee aag, kampyootar aur abhilekh jale

मनोरंजन कर कार्यालय में लगी आग, कंप्यूटर और अभिलेख जले

Tue, 26 Apr 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 26 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
manoranjan kar kaaryaalay mein lagee aag, kampyootar aur abhilekh jale
आग लग गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कलक्ट्रेट परिसर स्थित मनोरंजन कर कार्यालय में आग लग गई। आग लगने से विभाग के कंप्यूटर व रिकार्ड जल गए। फायर कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर स्थित मनोरंजन कार्यालय से सुबह के समय लोगों ने अचानक धुुआं उठते देखा तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने मामले की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर कर्मी कलक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। जिस समय यह घटना हुई उस समय तक कार्यालय खुला नहीं था। ऊपरी मंजिल पर कार्यालय होने के कारण फायर कर्मियों को काफी परेशानी हुई। वह सीढ़ी लगाकर ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। कार्यालय का ताला तोड़कर कर्मी अंदर घुसे। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। विभागीय अधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर वह भी पहुंच गए। आग की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से कार्यालय के रिकार्ड के कागज, व कंप्यूटर आदि जल गए। गनीमत यह रही की लोगों की नजर पड़ गई। अन्यथा काफी अधिक नुकसान हो सकता था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed