{"_id":"64a45045bebfe1ddfc09a2f8","slug":"mangal-bazar-a-victim-of-plight-etah-news-c-163-1-eta1001-1793-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बदहाली का शिकार मंगल बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बदहाली का शिकार मंगल बाजार
Tue, 04 Jul 2023 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के कैलाशगंज में लगने वाला मंगल बाजार बरसात के बाद से बदहाली का शिकार हो गया है। बैकुंठी देवी भवन के मैदान में जहां बाजार लगता है, वहां बरसात के बाद से पानी भर गया है। इसकी वजह से दुकानदार मैदान में दुकान नहीं लगा पा रहे हैं।
जब से मंगल बाजार कैलाशगंज में लगना शुरू हुआ है तबसे ही यहां बाजार वाले दिन कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। पहले यहां तेज धूप तथा गर्मी से व्यापारी परेशान थे। वहीं अब कई दिन लगातार हुई बरसात ने बाजार स्थल को बदहाल कर के रख दिया है। बरसात के बाद से ही कुछ व्यापारियों ने बाजार में दुकान लगाना ही बंद कर दिया है। वहीं कुछ व्यापारी मैदान में पानी होने की वजह से अपनी दुकान कैलाशगंज की मुख्य सड़क पर लगा रहे हैं।
सड़क पर दुकान लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है, तो बिक्री भी उस प्रकार की नहीं हो पा रही है, जैसी होनी चाहिए। व्यापारियों का कहना है कि वैसे भी ग्रामीण क्षेत्रों से लोग काम के चलते बाजार कम आ पाते हैं। ऊपर से पिछले कई दिन हुई बरसात ने बाजार की सूरत ही बदल कर रख दी है। ज्यदातर फड़ लगाने वाले व्यापारी दुकान लगाए बिना ही लौट गए हैं।