Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mandi illuminated by 1,100 lamps; farmers and traders honored

Etah News: 1100 दीपों से जगमगाई मंडी, किसानों और व्यापारियों का किया गया सम्मान

Sat, 07 Nov 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 07 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mandi illuminated by 1,100 lamps; farmers and traders honored
मंडी समिति में आयोजित हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करते विधायक विपिन वर्मा डे
एटा। स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान के तहत शुक्रवार को मंडी समिति में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंडी परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराने के बाद 1100 दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरी मंडी जगमगा उठी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक विपिन कुमार डेविड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान किसानों, उत्कृष्ट व्यापारियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत तीन किसानों रवेन्द्र सिंह, राकेश चंद्र और हरिनंदन सिंह को 3250-3250 रुपये के चेक दिए गए। वहीं कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत सर्वेश कुमार को तीन लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अलावा प्रगतिशील किसानों दुर्वीन सिंह, रोहन लाल और ओमपाल को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गल्ला प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य के लिए दीपक जैन को प्रथम, वीरेश चंद्र गुप्ता को द्वितीय और हरीश कुमार गुप्ता को तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया। लहसुन प्रखंड से सुरेश चंद्र गुप्ता और फल-सब्जी प्रखंड से मुस्तकीम को भी सम्मान मिला। सफाई कर्मियों सूरज और सुखवीर सिंह को शाल भेंट की गई। मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता ने कहा कि किसानों को मंडी परिषद की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। मंडी में विकास कार्यों के साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और मंडी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed