फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   man was shot dead in Etah over dispute regarding road

UP: रास्ते से निकलने को लेकर बच्चों में हुआ विवाद...शिकायत करने गए पिता को मारी गोली, अस्पताल में माैत

Sat, 17 Jan 2026 08:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 Jan 2026 08:34 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से निकलने को लेकर कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
man was shot dead in Etah over dispute regarding road
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के गांव समोगर में शनिवार की सुबह बच्चों में हुई गाली-गलौज की शिकायत करने गए पिता को गाेली मार दी गई। गोली लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और यहां से आगरा रेफर किया गया। आगरा पहुंचने पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव समोगर निवासी सर्वेद्र ने बताया कि शनिवार की सुबह घर के बाहर गली में से निकलने पर कहासुनी हो गई। इस वजह से गांव के ही हरवीर ने चाचा रवेंद्र शाक्य (50) के बेटे अंकित के साथ गाली-गलौज कर दी। अंकित ने यह बात आकर पिता को बताई तो वह बेटे को साथ लेकर हरवीर के दरवाजे पर शिकायत करने पहुंच गए। पिता-पुत्र को दरवाजे पर देख वह बौखला गया और गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसने घर से तमंचा निकाला और फायर झोंक दिया। गोली सीधी रवेंद्र के सीने में लगी। इसकी वजह से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


पिता के गोली लगने पर रोता-बिलखता अंकित घर की ओर दौड़ पड़ा। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और लहूलुहान रवेंद्र को कस्बा स्थित सीएचसी लेकर आए। यहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आगरा रेफर दिया। वहां पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल के परिजन ने बताया कि हरवीर शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करते हुए उत्पात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी पहुंचे गांव
गोली लगने से व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह मौके पर पहुंच गए। यहां परिजन से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आपस में दोस्त बताए जा रहे मृतक और हमलावर
गांव के लोगों के अनुसार मृतक और हरवीर दोस्त थे। गाली-गलौज की शिकायत करना इतना भारी पड़ जाएगा, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है।


रास्ते में निकलने पर किसी बात के कारण विवाद हो गया और बाद में आरोपी हरवीर ने रविंद्र को गोली मार दी। जैथरा से मेडिकल कॉलेज लाए यहां से आगरा रेफर किया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और गांव सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल की तैनाती की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। -श्वेताभ पांडेय, एएसपी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed