फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mamta voluntarily canceled her arms license, DM honored her

Etah News: ममता ने स्वेच्छा से निरस्त कराया शस्त्र लाइसेंस, डीएम ने किया सम्मानित

Thu, 22 Feb 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Mamta voluntarily canceled her arms license, DM honored her
एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जिले में शस्त्र को आन-बान और शान समझने वालों को आइना दिखाने का काम किया है। डीएम की ओर से की गई पहल की शुरूआत हो चुकी है और एक-एक करके लोग सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक महिला ने स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया, इसके बाद डीएम ने सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी ममता कुमारी पत्नी स्व. नाहर सिंह ने शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराया है। इस दौरान उनके परिवारीजन की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बताया कि जिले के ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारक जो अपने शस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं या जिन्होंने शस्त्र लाइसेंस बनवा तो लिया लेकिन उनका शस्त्र घर में रखा रहता है, वह स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा सकते हैं। अपील की गई है कि ऐसे व्यक्ति जो शस्त्र लाइसेंस बनवा लेते हैं फिर प्रयोग नहीं करते हैं। यदि वे स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराएंगे तो उनको जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही नाम को जिलाधिकारी कार्यालय में लगाए गए बोर्ड पर अंकित किया जाएगा ताकि वर्षों तक आने वाले अधिकारी भी देख सकेंगे। बता दें कि पूर्व में शस्त्र लाइसेंस धारक जितेन्द्र पाल सिंह निवासी तरगवां जैथरा, शशिकला माथुर निवासी शिवसिंहपुर की ओर से भी अपने लाइसेंस स्वेच्छा से निरस्त कराए जा चुके हैं, इनके नाम बोर्ड पर अंकित कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बोलीं ममता, योगीराज में नहीं लगता डर
ममता कुमारी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। इसकी वजह से डर नहीं लगता। अपने घर जाने आने में किसी भी प्रकार से मैं स्वयं को असुरक्षित महसूस नहीं करती हूं। मेरे परिवारीजन भी घर में शस्त्र लाइसेंस रखना नहीं चाहते हैं। इसलिए मैंने स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed