फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Malaria is not stopping, two more victims found in investigation

Etah News: नहीं थम रहा मलेरिया, जांच में दो और मिले पीड़ित

Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Malaria is not stopping, two more victims found in investigation
एटा। मलेरिया के मामले नहीं थम रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को जांच में दो लोग मलेरिया पीड़ित मिले। इन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, मेडिसिन विभाग में बुखार के मरीजों की संख्या काफी रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में संतोष (41) निवासी अशोक विहार ने बताया कि कई दिन से बुखार आ रहा था। 17 जुलाई को सामान्य वार्ड में चिकित्सकों ने भर्ती कर मलेरिया की जांच कराई थी। मलेरिया की पुष्टि हुई है, इसके बाद चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। वहीं, नेहा (15) निवासी नगला हमीर ने बताया कि 9 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में चिकित्सक से इलाज करा रहे थे लेकिन बुखार नहीं उतरा। मेडिकल कॉलेज में आए तो चिकित्सकों ने जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई है। उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2700 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए। मेडिसिन विभाग में बुखार और डायरिया के मरीजों की भीड़ अधिक रही। डॉ. अनुराग ने बताया कि यहां 400 से अधिक मरीज बुखार के पहुंचे जिसमें गंभीर मरीजों का मलेरिया व डेंगू का परीक्षण कराया है। करीब 300 मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द से संबंधित हैं, जिन्हें उपचार दिया गया है। सामान्य वार्ड में कुल 38 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- घर में सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर रक्त जांच कराएं।
- अधिक तली-मसालेदार चीजों का सेवन न करें।
- बाहर की खुली हुई बिकने वाली चीजें न खाएं।
- ठंडे पेय पदार्थ न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed