फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maize bumper yield, more profit expected

Etah News: मक्का की बंपर पैदावार, अधिक मुनाफे की उम्मीद

Wed, 24 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Maize bumper yield, more profit expected
मक्का की बंपर पैदावार, अधिक मुनाफे की उम्मीद
विज्ञापन

मिरहची। कृषि विभाग की नई तकनीक किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। अधिक तापमान में जहां खेत खाली नजर आते थे। अब मक्का की नई प्रजाति से यह हरे-भरे नजर आने लगे हैं। बंपर पैदावार से किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई है।
विकास खंड मारहरा क्षेत्र में बीते वर्ष की भांति इस वर्ष मक्का की फसल की पैदावार बड़े पैमाने पर की गई है । इस क्षेत्र में दोमट मिट्टी का होना भी मक्का की फसल के लिए किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। किसान राजपाल सिंह ने बताया कि चार वर्ष पूर्व खेतों में मई-जून की गर्मी में कोई फसल नहीं होती थी। जिससे दूर-दूर तक सुनसान नजर आती थी। कृषि विभाग की ओर से आलू की खेती के बाद मक्का की फसल की नई प्रजाति लान्च कर किसानोें को सौगात दी गई है। इनमें 9108, 1899 पायोनियर गर्मी में अच्छी पैदावार दे रही हैं।
विज्ञापन

छोटे-छोटे किसान भी मक्का की फसल की पैदावार कर मुनाफा कमा रहे हैं। शुरूआत में कम किसानों ने इस फसल में दिलचस्पी दिखाई। लेकिन अच्छी पैदावार को लेकर अब तमाम किसान मक्का की फसल की ओर रूख करता जा रहे हैं। एडीओ कृषि महेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य वर्षो की अपेक्षा इस बार क्षेत्र में मक्का की पैदावार में इजाफा हुआ है। किसानों को अच्छी आमदनी की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed