{"_id":"66cf48cef56d92f3d900fc1a","slug":"made-unconscious-by-putting-a-noose-around-his-neck-looted-jewelery-and-cash-etah-news-c-163-1-eta1001-121975-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गले में फंदा डालकर किया बेहोश, आभूषण और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गले में फंदा डालकर किया बेहोश, आभूषण और नकदी लूटी
Wed, 28 Aug 2024 09:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर में अरविंद कुमार निवासी रजकोट ने गांव के ही रामकिशन सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने खेत पर घेर लिया और पीटने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गले में फंदा डालकर बेहोश कर दिया। अंगूठी, चेन व नकदी लूटकर फरार हो गए।
अरविंद ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को सुबह भाई रमेश चंद्र के साथ खेत की ओर गया था। वहां पहले से ही रामकिशन उर्फ राजवीर उसके पुत्र गुड्डू और रिंकू के साथ ही उसके परिवार के मुन्नालाल और कालीचरन आदि लोग मौजूद थे। हमको देखकर उन लोगों ने कहा तेरा भाई पुलिस को बहुत बुलाता है, आज तुझको सबक सिखा देंगे। इसके साथ ही गाली-गलौज करने लगे। जब भाई ने गाली देने से मना किया तो यह लोग उसको लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटने लगे।
इसके बाद हाथ में रस्सी लेकर गले में डालकर जान से मारने की नीयत से खींचने लगे। जिसके चलते भाई बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद भी इन लोगों का मन नहीं भरा और पीटते रहे। जिसके बाद यह लोग उसके हाथ से सोने की अंगूठी, गले से सोने की चेन और नकदी ले गए। जब तक परिवार के लोगों को लेकर मैं वहां पहुंचा वह फरार हो गए। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।