फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Machines started, power generation started in thermal project

Etah News: मशीनें हुईं चालू, तापीय परियोजना में विद्युत उत्पादन शुरू

Mon, 16 Oct 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Machines started, power generation started in thermal project
एटा। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में मशीनों को दुरुस्त कर लिया गया। रविवार को यहां मशीनों का संचालन चालू किया गया। सोमवार शाम तक परियोजना में 115 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। यह बिजली नोएडा ग्रिड को भेजी गई है।
विज्ञापन


जवाहर तापीय परियोजना 1320 मेगावाट की बनाई जा रही है। 660 मेगावाट की एक यूनिट पर कार्य पूरा हो चुका है। इस पर यहां बिजली का उत्पादन करने के निर्देश दिए गए। जहां 23 सितंबर को मशीनों को चलाया गया। ट्रायल के बाद 24 सितंबर तक मशीनें चलीं। वहीं 111 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। इसके बाद से मशीनें खराब हो गईं। 30 सितंबर को मशीनों को दोबारा चालू किया गया। इसके बाद लगभग आठ घंटे मशीनें चली। जैसे ही मशीनों ने लोड उठाया, कुछ समय बाद ही फाॅल्ट हो गया और मशीनों को बंद कर दिया गया था।।
विज्ञापन

इसके बाद से लगातार मशीनों की टेस्टिंग की जा रही थी। मशीनों को दुरुस्त करने के लिए बाहर से तकनीकी टीम भी बुलाई गई। जहां दिन-रात टीम ने काम कर रविवार को मशीनों को शुरू कर लिया। कुछ उत्पादन रविवार को भी हुआ। वहीं सोमवार को भी मशीनें चलीं। लगातार बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। रविवार से सोमवार की शाम तक तापीय परियोजना में 115 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमे-धीमे बढ़ा रहे लोड
मशीनों को दुरुस्त करने वाली तकनीकी टीम द्वारा बिजली उत्पादन के लिए मशीनों पर धीमे-धीमे लोड बढ़ाया जा रहा है। जिससे अगर कोई फॉल्ट आदि की समस्या आए तो उसे देखा जा सके कि कितने लोड पर जाकर फाॅल्ट की समस्या आ रही है। फिलहाल में इकाई पर 300 मेगावाट बिजली उत्पादन का लोड डाला जाएगा।

मशीनों को दुरुस्त कर लिया गया है। रविवार को मशीनें शुरू हो गईं थी। इस दौरान बिजली का उत्पादन भी किया गया था। सोमवार की शाम तक यहां 115 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर लिया गया है। मशीनों पर धीमे-धीमे लोड बढ़ाया जा रहा है। -मनोज श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता जवाहर तापीय परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed