फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maata hulka mandir par havan ke saath aashaadh mela shuroo

माता हुल्का मंदिर पर हवन के साथ आषाढ़ मेला शुरू

Tue, 05 Jul 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 05 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
maata hulka mandir par havan ke saath aashaadh mela shuroo
भक्तों ने हवन में आहुतियां दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माता हुल्का महारानी मंदिर पर अषाढ़ मेले का शुभारंभ हवन और माता रानी की पूजा अर्चना कर किया गया। माता रानी के भक्तों ने हवन में आहुतियां दी, वहीं महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। 
विज्ञापन

पंडित दिलीप वशिष्ठ ने हवन को मंत्रोच्चारण कर संपन्न कराया। युवा युवा भाजपा नेता प्रवेंद्र राना ने माता भगवती की ज्योति प्रज्वलित की। मेले का उद्घाटन समाजसेवी राजवीर सिंह साहू ने नारियल फोड़ कर किया। कार्यक्रम आयोजक प्रेम नारायण पंडा ने माता हुल्का महारानी दरबार के महत्व को बताया। आषाढ़ माह में 15 दिवसीय मेले का विशेष महत्व है। मातारानी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। महिलाओं ने माता रानी को हलुआ एवं अठावरी का भोग लगाया। प्रबंधक समिति से जुड़े दीपक पांडेय एडवोकेट एवं विकास पांडेय ने अतिथि एवं आगंतुकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस पावन मौके पर हरिओम शर्मा, जयसिंह वर्मा, विनयराज पन्नू, गिरीशचंद्र भारद्वाज, विनय उपाध्याय, नरेश दीक्षित फौजी, सर्वेश पण्डा, दिनेश पंडा, ह्रदेश पंडा, प्रवीण उपाध्याय, समर्थ पांडेय, इंद्रेश उपाध्याय, रजत पांडेय, आयुष भारद्वाज, प्रांशु पाठक, रितेश जैन, जय प्रकाश गुप्ता, महेंद्र दीक्षित, रोहित पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed