फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lord Krishna's procession taken out in the city

शहर में निकाली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's procession taken out in the city
शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जलेसर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। इसका आयोजन योगीराज श्रीकृष्ण भगवान यादव मेला कमेटी की ओर से किया गया। कमेटी की ओर से शहर के शृंगार नगर स्थित मौनी बाबा की बगीची में सोमवार सुबह दस बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन के बाद बगीची से जीटी रोड होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान, शिव आदि भगवानों व देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई थीं। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और लोगों ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। शोभा यात्रा के पीछे भक्त धार्मिक गीतों पर झूम रहे थे। यात्रा हाथी, गांधी मार्केट, कचहरी रोड, आगरा रोड होते हुए जनेश्वर मिश्र में समापन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व सभापति विप रमेश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, राजेश यादव, कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रसपा जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले, मेधाव्रत शास्त्री, मनोरमा यादव, मीना यादव आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं जलेसर में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यादव मेला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा चौराहा से शुरू होकर यात्रा विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए निधौली कलां चौराहा पर पहुंचकर संपन्न की गई। नेतृत्व नागेश्वर आश्रम के महंत श्री चंद्रानंद गिरि ने किया। कमेटी अध्यक्ष सतेन्द्र यादव, ब्लॉक प्रमुख पति अशोक यादव, जितेन्द्र यादव, बबलू प्रधान, यादव, प्रशांत यादव पासू, मयंक यादव, पप्पू, विशाल, मनोज प्रधान, ललित, मनदीप, दीपू, केशव, कुक्कू, राहुल, विनोद आदि लोग साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed