फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   loot, crime in etah

पशु व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, लूट के 93 हजार सहित दो दबोचे

Sat, 05 Oct 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
loot, crime in etah
पशु व्यापारी से हुई लूट के आरोपियों को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी- - फोटो : ETAH
एटा। पशु व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने चार दिन पहले 98 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने शनिवार कोक लूट की वारदात करने वाले दो लुटेरों को लूटी गई रकम सहित पकड़ा। एक लुटेरा फरार है, इसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को पशु व्यापारी इंतजार कुरैशी निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर से जैथरा क्षेत्र के नगला अतिबल के पास 98 हजार रुपये की लूट हुई थी। पशु व्यापारी धुमरी में लगने वाली पैंठ में जा रहा था, तभी बदमाशों ने लूट लिया था। व्यापारी के साथ हुई लूट के बाद से ही जैथरा प्रभारी सतपाल सिंह भाटी और स्वाट टीम प्रभारी विनय कुमार को लगाया गया।
विज्ञापन

दोनों ही टीमों ने शनिवार को जैथरा क्षेत्र स्थित पटियाली रोड पर बंद पड़े भट्ठे के पास लूट की योजना बनाते हुए दो बदमाशों को पकड़ा। बदमाशों ने अपने नाम शिशुपाल, बॉबी निवासी बल्हारपुर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज बताया है। बदमाशों ने लूट की वारदात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कब्जे से दो तमंचा, लूट में उपयोग की गई बिना नंबर की बाइक और लूटी की रकम में से 93 हजार रुपये बरामद किए हैं। बदमाशों ने तीसरे साथी का नाम धर्मेंद्र सिंह निवासी बल्हारपुर बताया है जो फरार है। शिशुपाल पर आठ मुकदमे दर्ज हैं जबकि बॉबी पर पांच मुकदमे अलीगंज और जैथरा थाने में दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed