फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

राहत: अब एसएमएस के जरिए मिलेगा बिजली बिल

Sun, 12 Apr 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। लॉकडाउन के चलते पावर कॉरपोरेशन ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए अपना बिल समय से जमा करने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए मोबाइल पर बिजली का बिल उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को जारी नंबर पर पुराने बिल का नंबर भेजना होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते लोगों का आवागमन प्रभावित है। बिजली विभाग के कर्मी भी बिल बनाने के लिए उपभोक्ताओं के घरों पर नहीं पहुंच पा रहे। जिससे उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिल पा रहे। इकट्ठा होने पर बिल जमा करना उपभोक्ताओं के लिए दिक्कत भरा हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने घरेलू 1.50 लाख उपभोक्ताओं की सुविधा को यह नया तरीका निकाला है। उपभोक्ता बिल प्राप्त करने के साथ ही ऑनलाइन भी अपना बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अपनानी होगी प्रक्रिया
उपभोक्ता बिल, स्पेस, बिजली खाता संख्या टाइप करने के बाद विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 5616195 पर एसएमएस भेजेंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल पहुंच जाएगा। उपभोक्ता जन सुविधा केंद्र, ई-निवारण ऐप, विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटयूपीपीसीएलडॉटओआरजी के माध्यम से अपना जिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए मोबाइल पर बिल भेजने की सुविधा लागू की है। उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। इसके साथ ही ऑन लाइन बिल जमा भी कर सकते हैं। - संदीप अग्रवाल अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed