फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Loader overturns on highway, Etah driver dies

Etah News: हाईवे पर पलटा लोडर, एटा के चालक की मौत

Tue, 26 Sep 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Loader overturns on highway, Etah driver dies

विज्ञापन

कुरावली (मैनपुरी)। नेशनल हाईवे पर मंडी के पास सोमवार की देर रात चालक को झपकी आने के बाद लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। केबिन काट कर चालक को निकाला गया। पुलिस ने चालक सहित तीन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चालक ने दम तोड़ दिया।

हाईवे पर सोमवार देर रात भोगांव की ओर से लोडर हाथरस जा रहा था। रात करीब दो बजे चालक अलवर (40) निवासी नगला विहारी थाना सिकदंराऊ हाथरस को झपकी आ गई। लोडर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद हाईवे से नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक अलवर, आरिफ निवासी धनबाद थाना निधौली जनपद एटा, शिवराजी निवासी नगला विहारी थाना सिकंदराराऊ घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास राहगीर एकत्र हो गए। घायल आरिफ और शिवराजी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चालक अलवर केबिन में फंसा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बबाद हाइड्रा की मदद से बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा गया। कुछ देर उपचार के बाद चालक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed