{"_id":"5f32da048ebc3e3cad4dcabf","slug":"liquor-etah-news-agr4545097151","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट कमिश्रर आबकारी ने मारा गोदाम पर छापा-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट कमिश्रर आबकारी ने मारा गोदाम पर छापा-फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आबकारी विभाग में गोलमाल होने की शिकायत आयुक्त आबकारी आगरा मंडल को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर को जांच कर सत्यता जानने के लिए मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे आगरा से भेजा गया।
सहायक आबकारी आयुक्त आगरा डीके गुप्ता अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को जीटी रोड स्थित सदर तहसील के बराबर आबकारी विभाग के गोदाम पहुंचे। यहां पर उन्होंने बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान सामने आया कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बीयर रखी गई थी। इसकी जांच पड़ताल करने के बाद अधिकारियों ने पूरा गोदाम छान मारा।
इस दौरान कई जगहों पर अवैध रूप से छिपाकर रखी गई बीयर की पेटियां पकड़ में आ गईं। हालांकि मंडलीय टीम के आने की खबर किसी तरह से लीक हो गई और गोदाम पर कर्मचारियों ने बीयर की पेटियों को तोड़कर नष्ट करने का प्रयास किया। सैकड़ों बीयर की पेटियां तोड़कर नष्ट भी की गईं और पानी चलाकर नाली में बहाया गया, लेकिन अधिकारियों ने विभागीय कारनामों को फिर भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
बीयर से भरे ट्रक से गायब की थीं पेटियां
कोतवाली नगर जीटी रोड स्थित कचहरी तिराहा के पास रविवार तड़के बीयर से भरा ट्रक पलट गया था। इस ट्रक से बीयर की पेटियां गायब कर दी गईं थीं। इसकी शिकायत पर आगरा की टीम द्वारा जांच की गई।
ज्वाइंट कमिश्नर आबकारी आगरा की ओर से दिशा निर्देश देकर जांच करने के लिए भेजा गया था। जांच पूरी कर ली गई है, जांच रिपोर्ट आगरा अधिकारियों को सौंपी जाएगी। कार्रवाई करने का दायित्व उनका ही है। -डीके गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर, आगरा