{"_id":"68068d4e0f919e08360a6c6e","slug":"liquor-and-beer-worth-rs-5-lakh-stolen-etah-news-c-163-1-eta1003-132606-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पांच लाख रुपये की शराब और बीयर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पांच लाख रुपये की शराब और बीयर चोरी
Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
मिरहची मं शराब की दुकान में चोरी के लिए लगाया गया नकब-
- फोटो : मिरहची मं शराब की दुकान में चोरी के लिए लगाया गया नकब
मिरहची। थाने दो सौ मीटर की दूरी पर एक शराब एवं बीयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर रविवार की रात को दीवार काटकर दुकान से शराब एवं बीयर की पेटी चोरी कर ले गए। चोरी गई शराब एवं बीयर की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
आसेपुर गांव पर कासगंज के न्यू माधौपुरी निवासी दिनेश कुमार की शराब एवं बीयर की कंपोजिट दुकान है। जिस पर आसेपुर का विक्की सेल्समैन है। रविवार की रात को चोरों ने दुकान की दीवार काटकर शराब एवं बीयर की पेटी चोरी कर ली। साथ ही गल्ले से 1800 रुपये नकद चोरी कर ले गए।
सोमवार की सुबह विक्की के दुकान पर पहुंचने पर दीवार कटी देखकर दंग रह गया। सूचना पर दिनेश कुमार और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। दिनेश कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।