फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   line hazir

अपराध रोकने में नाकाम इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Sat, 02 Nov 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
line hazir
कासगंज। अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम पटियाली इंस्पेक्टर को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर को पटियाली का कार्यभार सौंप दिया है।
विज्ञापन

बीते लंबे समय से पटियाली कोतवाली क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसकी शिकायत निरंतर पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के नेताओं ने भी पटियाली कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार की शिकायत की थी। इस मामले में एसपी ने गंभीरता दिखाते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह को पटियाली का कोतवाल बनाया है। साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साहब के निशाने पर हैं और भी जनाब
कासगंज। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा थी कि अब साहब के निशाने पर और भी कई अफसर हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि किस थाना प्रभारी या चौकी प्रभारी पर अगला निशाना है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह तय है कि जल्द ही महकमे में और भी फेरबदल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के प्रयास की घटना का नहीं हुआ था अनावरण
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज इलाके में करीब 12 दिन पूर्व पशु व्यापारी को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया। इस घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन एक सप्ताह में घटना का अनावरण नहीं हुआ। जिससे एसपी नाराज थे। इसके अलावा कस्बे में सुदृढ़, शांति व्यवस्था न होने व अपराधियों पर निरंत्रण न होने के चलते लाइन हाजिर की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने की।

रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
- कानून व्यवस्था और जनहित के मद्देनजर पटियाली के कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप को पटियाली का कोतवाली प्रभारी बनाया गया है- सुशील घुले, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed