फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Light rain and cold wave increased the cold

हल्की बारिश और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Thu, 20 Jan 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Light rain and cold wave increased the cold
एटा। दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने के बाद बृहस्पतिवार को अल सुबह हल्की बारिश हो गई। इसके बाद शीतलहर भी चली। वहीं सुबह के समय कोहरा छाया रहा। ठंड बढ़ने की वजह से लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप खिली, हालांकि इससे कोई राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे हल्की बारिश हुई। बारिश तो कुछ देर में बंद हो गई लेकिन शीतलहर और कोहरे ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। दिन में अधिकांश समय बादल छाए रहे। दोपहर करीब 1 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद सूर्यदेव फिर बादलों की ओट में चले गए। बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ बृहस्पतिवार को यह 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed