फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   light, problem, etah

नवीन फल और सब्जी मंडी अंधकार में डूबी

Wed, 05 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
light, problem, etah
एटा की मंडी समिति- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नवीन फल, सब्जी एवं गल्ला मंडी अंधकार में है। यहां पिछले दो माह से विद्युत सप्लाई ठप है, इसके कारण यहां व्यापार करने आने वाले किसान और आढ़तियों सहित फल व सब्जी विक्रेताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके इलेक्ट्रानिक्स कांटों तक की बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

अलीगंज रोड पर स्थित सब्जी, फल, अनाज और लहसुन की मंडी है। यहां सब्जी और फल मंडी में रात के अंधकार में किसानों का आना शुरू हो जाता है, जबकि शहर के मध्यम और लघु व्यापारी अल सुबह से यहां सब्जी और फलों की खरीदारी के लिए पहुंचने लगते हैं। मंडी समिति सचिव कार्यालय के ठीक सामने बनी मंडी में विद्युत सप्लाई न होने के कारण किसानों सहित आढ़तियां और फल-सब्जी खरीदने आने वाले व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ आढ़तिया
फल और सब्जी मंडी में करीब सौ से सवा सौ आढ़तिया फड़ लगाते हैं। यहां किसानों से सब्जी और बाहर से आने वाले फलों के ट्रकों की खरीद-फरोख्त के दौरान जिले भर के एक से डेढ़ हजार व्यापारी पहुंचते हैं वहीं सामान बेचने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर लाइट शो-पीस बनी:-फल और सब्जी मंडी में कभी लाइट आती थी, पर करीब दो माह पूर्व विद्युत विभाग ने यहां का कनेक्शन काट दिया तो मंडी प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की निधि से यहां सोलर लाइट लगवा दी। जब से सोलर लाइट लगी, कुछ दिन तो काम की उसके बाद उसकी भी बैटरियां बोल गईं और वह भी शो-पीस बनकर रह गया है।
सब्जी मंडी में बिजली की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाई गईं थीं, पूरी फल और सब्जी मंडी इसी सोलर लाइट पर निर्भर है। जनवरी माह में मौसम खराब होने और धूप न निकलने के कारण सोलर लाइटें चार्ज नहीं हो पाई हैं।
जगत सिंह तेवतिया, सचिव मंडी समिति
सब्जी और फल मंडी में किसी भी आढ़तियों ने विभाग में कनेक्शन प्राप्त करने के लिए कोई आवेदन नहीं किया है, यही कारण है कि दुकानों में बिजली नहीं है, यदि कोई आवेदन करता है तो उसे कनेक्शन दिया जाएगा।
आरबी राय, अधिशासी अभियंता
-मंडी में वर्षों से दुकान कर रहे हैं, यहां हमेशा से लाइट रही है, पिछले दो माह से काट दी गई है, जहां तक बिजली के बिल का सवाल है, हम मंडी को टैक्स देते हैं, वहीं बिजली की व्यवस्था कराए।

नंदू, आढ़तिया
मंडी में सोलर लाइटें लगाने के बाद बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। सोलर लाइटें फेल हो जाने से सुबह-सायं व्यापार करने में परेशानी होती है वहीं कांटे तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
इनायत, आढ़तिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed