फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lakhs of rupees stolen from six houses

जसरथपुर क्षेत्र में छह घरों को चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी

Mon, 04 Oct 2021 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from six houses
गांव तौसैया मलूकपुर मे चोरी की वारदात के बाद एक घर में बिखरा पड़ा सामान ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जैथरा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव तौसैया मलूकपुर में रविवार रात चोरों ने तांडव मचाया। एक के बाद एक छह घरों को खंगालकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। सेवानिवृत्त पीएसी आरक्षी सहित छह मकानों में चोरी की जानकारी पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह लोग नींद से जागे और घरों में सामान बिखरा देखा तो चोरी होने की बात पता लगी। सेवानिवृत्त पीएसी आरक्षी रामस्वरूप ने बताया कि उनके घर से सोने की एक जंजीर, तीन अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल और 30 हजार रुपये चोरी हुए हैं। जबकि मंसूर के घर से एक सोने की अंगूठी, एक हजार रुपये चुराए गए हैं। अवधेश के घर से पूरा बक्सा ही चोर उठा ले गए। इसमें जेवरात और छह हजार रुपये नकदी रखी थी।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि राहुल राठौर ने बताया कि शिवेंद्र के घर से चोर छत के रास्ते मकान के अंदर घुस गए। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र और 15 हजार 700 रुपये चोरी कर लिए। इसके भाई रवेंद्र के घर से 600 रुपये और कपड़े, गजराज उर्फ लल्लू के घर से एक जोड़ी कुंडल, 1200 रुपये और सूटकेस में रखे कपड़ों को चोरी किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि गांव में चोरी की वारदात हुई है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed