{"_id":"672b681b5781123a85078c43","slug":"labor-room-found-disorganized-at-marhara-chc-clarification-sought-from-superintendent-etah-news-c-163-1-sagr1019-125360-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मारहरा सीएचसी पर लेबर रूम मिला अव्यवस्थित, अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मारहरा सीएचसी पर लेबर रूम मिला अव्यवस्थित, अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 06 Nov 2024 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के तहत बुधवार को जिले में टीकाकारण अभियान चलाया गया। सीएमओ इसको देखने के लिए मारहरा व मिरहची क्षेत्र में जा पहुंचे। उन्हें मारहरा सीएचसी पर लेबर रूम अव्यवस्थित मिला। इस पर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, लापरवाही पर दो एएनएम का वेतन और सीएचओ सहित 3 कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारहरा का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लेबर रूम का निरीक्षण किया। यहां कुछ अव्यवस्थाएं मिलीं। इसको लेकर एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, कुमकुम स्टाफ नर्स का वेतन रोका गया। इसके बाद ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस को लेकर चाठी रफीपुर में टीकाकारण शिविर को देखा। यहां वजन मशीन सहित बीपी मशीन आदि के बारे में जानकारी की। वहीं गांव के लोगों को मच्छराें से बचाव के बारे में बताया। शाम के समय सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की।
टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएचओ पुष्पेंद्र शर्मा, एएनएम उमा, स्वास्थ्यकर्मी बादाम सिंह की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। वहीं एएनएम दिव्या का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। यूनीसेफ के आलोक वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।