फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   korean engineer of jawahar thermal project found corona infected

एटा: जवाहर तापीय परियोजना का इंजीनियर कोरोना संक्रमित, डेढ़ माह बाद मिला मामला, किया गया आइसोलेट

Sat, 14 Aug 2021 09:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 09:57 PM IST
सार

मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को 54 वर्षीय इंजीनियर भारत आए। दिल्ली में एयरपोर्ट पर उनकी जांच की गई, रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं नोएडा में जांच के दौरान भी रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को वह मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना के प्लांट पर पहुंचे। वहां कोरियाई किट से जांच की रिपोर्ट में संदेह हुआ। इस पर वह आइसोलेट हो गए और दवा खाने लगे। 

विज्ञापन
korean engineer of jawahar thermal project found corona infected
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर तापीय परियोजना का कोरियाई इंजीनियर कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में डेढ़ महीने बाद केस मिला है। इंजीनियर को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। इस केस के बाद अब जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 9769 हो गई है।

विज्ञापन

मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को 54 वर्षीय इंजीनियर भारत आए। दिल्ली में एयरपोर्ट पर उनकी जांच की गई, रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं नोएडा में जांच के दौरान भी रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को वह मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना के प्लांट पर पहुंचे। वहां कोरियाई किट से जांच की रिपोर्ट में संदेह हुआ। इस पर वह आइसोलेट हो गए और दवा खाने लगे। 
विज्ञापन

बुधवार को आरटी पीसीआर की जांच के लिए सैंपल लेकर अलीगढ़ भेजा गया। बृहस्पतिवार रात आई रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव घोषित किया गया है। इसके बाद शुक्रवार को परियोजना में 35 अन्य व्यक्तियों की रैपिड कार्ड से जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित इंजीनियर को होम आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed