फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kidavee nagar pheedar par solah ghante gul rahee bijalee

किदवई नगर फीडर पर सोलह घंटे गुल रही बिजली

Sun, 28 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 28 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
kidavee nagar pheedar par solah ghante gul rahee bijalee
बिजली - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम आई तेज रफ्तार आंधी में पुरानी मंडी के पास पेड़ टूट कर पोल पर जा गिरा। इसके चलते किदवई नगर की बिजली रात आठ बजे गुल होने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हो गए। विद्युत निगम कर्मियाें ने मरम्मत कर शनिवार को दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शहर राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे आधी के दौरान पुरानी मंडी के पास पेड़ टूट कर बिजली के पोल पर गिर गया। इसके चलते पोल टूटने से किदवई नगर फीडर की बिजली गुल हो गई। एक्सईएन ने बताया कि देर रात शनिवार दोपहर बारह बजे तक विद्युत कर्मियों ने नया पोल लगाया, जब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लगातार 16 घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने राहत की सांस तब ली, जब शनिवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। प्रभावित इलाकों में किदवई नगर, होली मोहल्ला, हाथी गेट, शिकोहाबाद रोड, आवास विकास कालोनी, कैलाश गंज, बैरुमगंज, मेहता पार्क रोड, हाईवे-91 और नगर कोतवाली शामिल है।
विज्ञापन


राजा का रामपुर। पिछली बार आई आंधी बारिश के दौरान पेड़ और पोल गिरने के अलावा तार टूटने से बिजली गुल हो गई थी। विद्युत निगम कर्मियों ने जैसे तैसे बिजली आपूर्ति बहाल कर काम चला दिया, लेकिन मरम्मत का काम पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को महज आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं में विद्युत निगम के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर बिजली के बिल ज्यादा आने से भी लोग नाराज हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत निगम मुख्यमंत्री के 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश को ताक पर रख रहा है। वहीं एक्सईएन ग्रामीण का कहना है कि जल्द ही मरम्मत का काम पूरा होने के बाद लोगों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी शुुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed