फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Keep clean and good catering for good health

अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ और अच्छा रखें खानपान

Tue, 06 Apr 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Keep clean and good catering for good health
कासगंज। अनियमित दिनचर्या और खान पान में लापरवाही लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। अच्छी सेहत के लिए स्वच्छता और अच्छा खान पान जरूरी है। वहीं दिनचर्या को व्यवस्थित करना बेहद आवश्यक है। नित्य व्यायाम और सैर नियमित दिनचर्या में रहना जरूरी है। चिकित्सकों का मानना है कि जो लोग जीवनशैली के प्रति गंभीर रहते हैं वे रोगों से बचे रहते हैं।
विज्ञापन

जबकि अनियमित दिनचर्या व खानपान होने पर लोग जल्द ही बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा व अन्य बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं। जिले में लोग तेजी से मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी को लेकर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं, जबकि फ्रंटलाइन वर्कर अपनी जान जोखिम में डालकर चिकित्सा कर रहे हैं।
विज्ञापन

- अक्सर लोग अनियमित दिनचर्या और गलत खान पान के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मधुमेह के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है वहीं रक्तचाप के मरीज भी बढ़ रहे हैं। अनियमित दिनचर्या के कारण लोग तनाव में रहते हैं। लोगों को तनावमुक्त रहने के लिए अपने खानपान में सुधार लाना चाहिए। सुपाच्य और हेल्दी खाना लोग खाएं। फल, सलाद का सेवन करें। कम से कम चिकनाई लें। नित्य प्रति व्यायाम और सैर करनी चाहिए। - डॉ. राजकुमार माहेश्वरी, अध्यक्ष आईएमए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खान पान सही न होने के कारण, तनाव के कारण लगातार एनीमिया, हाईपरटेंशन और मधुमेह के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मेलों में आने वाले एनीमिया के मरीजों का आंकड़ा 10 फीसदी तक है, जबकि मधुमेह व हाईपरटेंशन के मरीज भी बड़ी तादात में हैं। लोगों को चाहिए कि वे तनावरहित जीवन जीएं और अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार शामिल करें। दिनचर्या को नियमित तरीके से लें और नींद पूरी करें।बच्चों के स्वास्थ्य पर जंक फूड बुरा असर डाल रहे हैं। - डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed