फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kashiram houses will not be expensive to allottees

कांशीराम आवासों में न रहना आवंटियों को पड़ेगा महंगा

Sat, 12 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 12 Sep 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kashiram houses will not be expensive to allottees
 गरीबों को पक्की छत नसीब कराने के लिए बनाए गई कांशीराम आवास कालोनियों के आवास गरीबों ने दूसरों को किराए पर उठा दिए हैं। पूर्व में जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई थी। जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने संबंधित आवास आवंटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन आवंटियों ने इस संबंध में विभाग को कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद विभाग की ओर से गत 19 अगस्त को ऐसे लापरवाह आवंटियों के आवासों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए, और 15 दिनों के अंदर जवाब देने का कहा गया था। विभाग की मानें तो इसके बावजूद भी सभी आवास आवंटियों ने अब तक जवाब नहीं दिए हैं। ऐसे में अब उनके साथ आवंटन निरस्त होने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि चार कांशीराम आवास कालोनी में 1500 आवास हैं, जिसमें 236 आवासों के मालिक या तो अपने आवास में नहीं रहते या फिर उन्होंने अपने आवासों को किराए पर उठा दिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत नगर में बने 1500 आवंटित आवास में लोगों के निवासित होने की जांच कराई गई। जांच के दौरान आवंटित आवासों में लोग बड़ी तादात में निवासित नहीं पाए गए। इसके चलते जिला नगरीय विकास अभिकरण ने वर्ष 2014 में 30 सितंबर व 29 दिसंबर को नोटिस जारी कर ऐसे लोगों से जवाब मांगा था। इसके बावजूद भी संबंधित आवंटियों ने कार्यालय में अपना कोई जवाब दाखिल नहीं किया। इसके बाद हाल ही में एक बार फिर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा जांच कराई गई, जिसमें 236 आवंटी अपने आवासों में निवास करते हुए नहीं पाए गए। इसके चलते अब संबधित लोगों के खिलाफ आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
1500 में से 50-60 लोग दे रहे बिजली का बिल
विद्युत विभाग ने डीएम से की आवंटन निरस्त करने की सिफारिश
एटा। विद्युुत विभाग के अधिशासी अभियंता नगरीय राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कांशीराम आवास कालोनी में 1500 विद्युत कनेक्शन हैं। इसमें से बमुश्किल 50 से 60 लोग बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। बाकी के लोगों पर आठ-नौ हजार रुपये से 16 हजार तक बकाया बिल है। ऐसे में विभाग की ओर से जिलाधिकारी से गुजारिश की गई है कि संबधित बिजली बकायदरों को आवंटन निरस्त कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कांशीराम आवास कालोनी में विद्युत विभाग की ओर से सील बंद मीटर लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हाल ही में जांच में बंद मिले आवासों का ब्यौरा
स्थान                           कुल आवास        खाली/बंद/अन्य निवासित पाए गए आवास
मानपुर खसरा संख्या 716          288                    50
मानपुर खसरा संख्या 180            84                    29
पीएसी के पास                       348                   109
पराग डेरी के पास                     372                    26
मंडी समिति के पास                   408                     22

---
क्या कहते हैं अधिकारी
संबधित आवंटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कुछ के जवाब आ भी चुके हैं। जिनकी समिति द्वारा समीक्षा की जा रही है। जवाब न देने वाले व जवाब से विभाग को संतुष्ट न करने वालों के खिलाफ आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
-- राजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed