फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kasganj stake in the women killed

कासगंज में महिलाओं ने मारी बाजी

Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kasganj stake in the women killed
कासगंज में महिलाओं ने मारी बाजी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
इस चुनाव में महिलाएं मतदान करने में फिर से अव्वल रहीं। महिलाओं ने मतदान में अपने पिछले चुनाव का रिकार्ड तोड़ दिया। इस चुनाव में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 4.32 प्रतिशत अधिक रहा। जबकि पुरुषों के मतदान में 2.96 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ।
जिले की तीनों विधान सभाओं में इस बार रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ। वर्ष 2012 के चुनाव से 4.18 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ। इस बड़े हुए महिलाओं की रिकार्ड भागीदारी हुई। पटियाली के पचपोखरा में बूथ संख्या 43 में 136 पुरुषों ने मतदान किया तो 320 महिलाएं मतदान को पहुंची। बूथ संख्या 44 पर 100 पुरुषो व 193 महिलाओं ने, बूथ संख्या  45 पर 150 पुरुष व 220 महिलाएं, बूथ संख्या 46 पर 112 पुरुष व 221 महिलाएं, वोट डालने पहुंची। वर्ष 2012 के चुनाव में भी महिलाओं का प्रतिशत अधिक रहा था। उस समय 58.42 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 59.83 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, लेकिन इस चुनाव में यह रिकार्ड भी टूट गया। तीनों विधान सभाओं में  525945 पुरुषों के मुकाबले 323120 पुरुष मतदान को पहुंचे। जिससेे पुरुष मतदान का प्रतिशत 61.38 प्रतिशत रहा। जबकि 439891 महिलाओं में 282124 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिससे उनका मतदान प्रतिशत  64.15 तक पहुंच गया। इस चुनाव में भी पिछले चुनाव की तरह अमांपुर में महिलाओं ने सबसे अधिक मतदान किया। जबकि कासगंज दूसरे नंबर पर एवं पटियाली तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन



विधान सभा का नाम         पुरुष मतदाता  पुरुष मतदान        महिला मतदाता    महिला मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज                        187794    117224        157665        101884
अमापुर                        159149    96689        133507        86796

पटियाली                        179002    109207        148719        93444
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed