फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news shabby asra colony

Kasganj News: आसरा आवासीय कॉलोनी में एक साल बाद भी नहीं हो पाया पेयजल का इंतजाम

Mon, 06 Jul 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
kasganj news shabby asra colony
फोटो21सोरोंजी की आसरा आवासीय कॉलोनी में पड़ा ओवरहैड टैंक का मलबा। संवाद
सोरोंजी। तीर्थ नगरी के बदरिया में बनी आसरा आवासीय कॉलोनी के वाशिंदे नारकीय जीवन जी रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही इस कॉलोनी में समस्याएं ही समस्याएं हैं। बीते बरस 26 जून को कॉलोनी में पेयजल सप्लाई के लिए बना ओवरहेड टैंक भरभरा कर गिर गया था, लेकिन आज तक उसका मलबा मौके से नहीं हटाया गया और न ही नई पानी की टंकी के निर्माण की दिशा में कोई प्रयास हुआ।
विज्ञापन

दो मंजिला आवासीय कॉलोनी में 256 क्वाटर्स बने हुए हैं। जिनमें 200 के लगभग परिवार रह रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से कॉलोनी में नहीं पहुंचते, जिसके कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नालियों की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश और घरों का गंदा पानी कॉलोनी में ही जमा हो जाता है।
विज्ञापन


जलभराव और गंदगी के कारण कॉलोनी में बड़ी संख्या में मच्छर और कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण कॉलोनी की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। पुष्पेंद्र, गोपाल, बबलू, हरि, सत्तू सिंह, अमर, विनोद, बॉबी आदि कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि गिरी हुई पानी की टंकी का मलबा तत्काल हटाया जाए, नई ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नालियों का निर्माण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।




लोगों की बात-

- पेयजल की बहुत बड़ी समस्या है, कॉलोनी के बाहर लगे इंडिया मार्का हैंड पंप से पानी भरकर ऊपरी मंजिल पर लेकर जाना पड़ता है- बिरजू, कॉलोनी निवासी

- कॉलोनी में नियमित सफाई न होने से काफी गंदगी रहती है। मच्छरों की भरमार है जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है- अमर सिंह, कॉलोनी निवासी

वर्जन-

- आसरा कॉलोनी में नियमित सफाई न होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। ओवर हेड टैंक निर्माण के लिए जल निगम को पत्र लिखा जाएगा- रामेश्वर दयाल महेरे, पालिकाध्यक्ष सोरोंजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed