{"_id":"681cf6556590603cd07a1817bbdfda30","slug":"kanvd-fair-administration-shelf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला को प्रशासन मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला को प्रशासन मुस्तैद
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मेले में चाक चौबंद इंतजाम व कांवड़ियों को परेशानी से बचाने के लिए जनपद के एडीएम बीएम मिश्र और एएसपी आरएम भारद्वाज ने नगर पालिका बारात घर के हाल में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। सावन मास चलने वाले कांवड़ मेले के दौरान तीर्थनगरी में किए जाने वाले प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव मांगे। वहीं सावन मास में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया।
एडीएम बीएम मिश्र ने कहा कि कांवड़ मेला लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी है। मेला को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। एएसपी राधे मोहन भारद्वाज ने कहा कि कांवड़ियों के आने जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल, राजमार्ग पर यातायात पुलिस तैनात होगी। कांवड़ियों के निकलने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने मांग की कि लहरा गांव से तीन किलोमीटर दूर गंगा की धारा तक सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी, बोट व गोताखोर तैनात किए जाएं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मांग की कि रात्रिकालीन विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेता अवधेश शर्मा ने कहा कि कांवड़ मेले में महिला कांवड़ियों लिए घाटों पर महिला पुलिस की तैनाती की जाए। नाथूराम मौर्य ने कछला तिराहा से लहरा जाने वाले मार्ग तक अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की। सुधीर तिवारी बाबा ने लहरा घाट से सोरों तक कांवड़ियों के मार्ग पर आवारा पशु प्रतिबंधित किये जाने की मांग की।
इस मौके पर सीओ एके सिंह, कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र, जेई नरेश चंद्र द्विवेदी, कमाल हसन, गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे, गंगा भक्त समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज, सुरेश चंद्र त्रिवेदी, मानसिंह कुशवाह, प्रमोद पचौरी आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांवड़ियों की तीर्थ नगरी में होने लगी दस्तक
- सावन मेला 31 से हो जाएगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सोरों। सावन मास का कांवड़ मेला शुरू होने में मात्र दो दिन शेष बचे हैं। दुकानदार व्यापारी दिन-रात काम कर अपनी दुकानें लगाने में जुटे हैं। चंदन चौक, हरि की पैड़ी, लहराघाट पर कांवड़ के सामान संबंधी दुकानें लगना प्रारंभ हो गई हैं। कांवड़ियों का भी तीर्थनगरी में आगमन शुरू हो गया है। मंगलवार को शिवपुरी एमपी से कांवड़ियों के पचास से अधिक सदस्यों की एक टोली तीर्थनगरी के बस स्टेंड पर उतरी। इस टोली ने हरिपदी में गंगा स्नानकर तीर्थनगरी के मंदिरों में दर्शन किए। बाजार से कांवड़ सजाने का सामान खरीदकर अपनी कांवड़ सजाना प्रारंभ कर दिया। इस टोली का नेतृत्व कर रहे राम रतन ने बताया कि सावन के पहले सोमवार तीन अगस्त को वे अपने शिवालय में जाकर भगवान शिव का तीर्थनगरी के लहरा घाट से गंगाजल ले जाकर अभिषेक करेंगे।