{"_id":"68f13af1747c8d52910e4384","slug":"kanak-of-shah-alampur-and-rishabh-of-ayar-became-the-winners-etah-news-c-163-1-eta1004-140656-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शाहआलमपुर की कनक और अयार के रिषभ बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शाहआलमपुर की कनक और अयार के रिषभ बने विजेता
Fri, 17 Oct 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्टेडियम में न्याय पंचायतवार खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
एटा। शहर के स्टेडियम में परिषदीय विद्यालय की न्याय पंचायतवार खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत मलावन और सौंहार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शाहआलमपुर की कनक और अयार के रिषभ विजेता बने।
100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में शाहआलमपुर के बबलू और बालिका वर्ग में कनक ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक वर्ग में अयार के रिषभ और बालिका वर्ग में शाहआलमपुर की कनक ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालक वर्ग में अयार के रिषभ और बालिका वर्ग में शाहआलपुर की कनक ने पहला स्थान हासिल किया।
इससे पहले पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सकीट थान सिंह ने किया। प्रतियोगिता नोडल शिक्षक उमाशंकर और मोद प्रकाश के नेतृत्व में हुई। इस दौरान व्यायाम शिक्षक भारतवीर वर्मा, मनीष दुबे, राजीव कुमार, राजेश पांडेय, मोनिका सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संतराम, अजीत, शशिकांत, धीरेंद्र, मनोज कुमार, अजयपाल, अरविंद कुमार, शिवम, दुर्वेश कुमार, रामेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।