{"_id":"57a222ba4f1c1bf7702b9dc1","slug":"kalektret-par-maangon-ke-lie-homagaardon-ka-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर मांगों के लिए होमगार्डों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर मांगों के लिए होमगार्डों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
होमगार्डों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मांगों को लेकर चल रहा होमगार्डों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कलक्ट्रेट पहुंचे कमांडेंट के समझाने पर भी होमगार्डों ने धरना स्थगित नहीं किया। इस मौके पर होमगार्डों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। होमगार्डों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की रणनीति तैयार की।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने कहा कि एसोसिएशन ने 26 जून को लखनऊ में होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद और अपर पुलिस महानिदेशक होमगार्ड पीके तिवारी से मुलाकात कर निष्कासित जवानों की बहाली करने, बीमा का लाभ, वर्दी किट समय से देने, सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त भुगतान करने की मांग की थी। जिन्होंने उक्त मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया था। मगर अब तक कुछ जवानों को छोड़कर किसी को भी बहाल नहीं किया गया है। होमगार्डों को धमकियां दी जाती हैं कि धरना छोड़ दो, नहीं तो एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी। लेकिन जब तक होमगार्डों की मांगें पूरी न होंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर होमगार्डों को समझाने पहुंचने कमांडेंट को होमगार्डों ने लौटा दिया। इस मौके पर अरविंद सिंह, ब्रह्मानंद, त्रिलोक नारायण, शिवनाथ मेहता, मनोज यादव, वासदेव, कृष्णचंद्र प्रजापति, फिरोज अहमद, प्रेमपाल यादव, ऋषिपाल चौधरी, संगमलाल यादव, शेषनारायण यादव, विनोद यादव, धर्मपाल, गजराज पाठक समेत तमाम होमगार्ड मौजूद रहे।