फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kaheen eteeem par dikhee kataar, kaheen band rahe dvaar

कहीं एटीएम पर दिखी कतार, कहीं बंद रहे द्वार

Mon, 13 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
kaheen eteeem par dikhee kataar, kaheen band rahe dvaar
Cash Crisis - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी को तीन महीने बीतने के बाद भी एटीएम और बैंकों में नकदी संकट से निजात नहीं मिली है। सोमवार को शहर की बैंकों में भीड़ उमड़ी, तो एटीएम पर कतारें लगती नजर आईं। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीनों में कैश खत्म होेने के कारण पर ताले पड़े रहे। लोगों को नकदी निकासी के लिए लंबे इंतजार के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमर उजाला टीम ने एटीएम की पड़ताल की तो चौंकाने वाले हालात मिले।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक, कचहरी रोड, समय-12 बजे
शहर के कचहरी रोड स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम बंद रहा। नकदी निकासी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। लोगों का कहना था कि एक्सिस बैंक का एटीएम नोटबंदी के बाद दो या तीन बार ही खुला है।
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा, ठंडी सड़क, समय-12.20 बजे
नोटबंदी के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम सोमवार को पहली बार खुला। इस दौरान एटीएम पर नकदी निकासी को लोगों की कतारें लगी रहीं। लोगों को घंटो इंतजार के बाद नकदी मिली, लेकिन शाम होते-होते नकदी खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक, कचहरी रोड, समय-01 बजे
बैंक के एटीएम पर नकदी नहीं होने से ताले पड़े होने के कारण लोग लौटते नजर आए। लोगों ने बैंक कर्मचारियों से जानकारी की तो पता चला कि बैंक में नकदी नहीं आई है। इसलिए एटीएम अपडेट नहीं किया गया है।


सेंट्रल बैंक, जीटी रोड, समय-1.30 बजे
नोटबंदी के दौर में सबसे पहले अपडेट होकर लोगों को राहत देने वाला सेंट्रल बैंक का एटीएम सोमवार को परेशानी का सबब बना। एटीएम पर शटर नहीं खुला।

एचडीएफसी और केनरा बैंक के एटीएम पर लोगों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान घंटों इंतजार के बाद लोगों को नकदी मिल सकी। वहीं कचहरी रोड स्थित डाक विभाग का एटीएम बंद नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed