फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jume disciples-trance festival Sravikaan

समाधि महोत्सव में झूमे श्रावक-श्राविकाएं

Sun, 25 Dec 2016 12:24 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 25 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jume disciples-trance festival Sravikaan
समाधि महोत्सव में झूमे श्रावक-श्राविकाएं - फोटो : Amar Ujala
जिले के गांव फफोतू मेें शनिवार को तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज का समाधि महामहोत्सव आयोजित हुआ। सन्मति सागर विधान में श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
विज्ञापन

गांव फफोतू स्थित आचार्यश्री की जन्मभूमि पर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर और सन्मति धाम में सुबह अभिषेक पूजन किया गया। ब्रह्मचारी आशीष जैन पुण्यांश और दर्पण जैन के निर्देशन में आचार्य सन्मति सागर विधान हुआ। इस दौरान आचार्यश्री के त्याग और उनके अवदानों को याद करते हुए श्रावक-श्राविकाओं ने अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन


इस मौके भोपाल से आई रंगीला एंड पार्टी के भजनों पर पीतवस्त्र धारी इंद्र-इंद्राणी जमकर झूमे। वहीं गांव की पाठशाला में आशीष जैन ने श्रद्धालुओं और गांववासियों को आचार्य सन्मति सागर महाराज के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्मति सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजय चंद्र जैन, राजेंद्र जैन, सर्वेश जैन, सुन्नेश कुमार जैन, संजीव जैन, सुनील जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, दीपू जैन, तरंग जैन, सतेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, विपिन जैन, उमेश जैन, विवेक मोंटू, विकास जैन, मोहित जैन रानू, महेश जैन, सोमकुमार जैन, अतुल जैन, अरुण जैन, हेमा जैन, अंकिता जैन, बीना जैन, शशिप्रभा जैन, नीतू जैन, रेखा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed