{"_id":"6410ae0645a63e9b4501b4c6","slug":"jugendra-singh-was-produced-for-recording-the-statement-etah-news-c-25-1-90556-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बयान दर्ज करने के लिए कराई गई जुगेंद्र सिंह की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बयान दर्ज करने के लिए कराई गई जुगेंद्र सिंह की पेशी
Tue, 14 Mar 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की मंगलवार को एडीजे प्रथम की अदालत में पेशी कराई गई। यहां पर पुलिस ने बयान दर्ज कराने की अनुमति लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे अदालत में हाजिर किया।
थाना मलावन में गीतम सिंह निवासी आसपुर ने 17 जून 2022 को पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र सिंह, सुबोध कुमार व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें जमीन पर कब्जा और जातिसूचक गालीगलौज करने का आरोप है। इस मामले में मंगलवार को बयान दर्ज कराने की अनुमति के लिए जुगेंद्र सिंह को जेल से लाकर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एवं एमपी-एमएलए कोर्ट नरेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता प्रभात कुमार चौहान ने बताया कि अदालत ने बयान दर्ज करने के लिए अनुमति दे दी है। अब मामले में पुलिस जुगेंद्र सिंह के बयान दर्ज करा सकेगी।