{"_id":"64a3070896ef7bb53203dd8e","slug":"jugendra-appears-in-court-in-2007-dacoity-case-etah-news-c-163-1-sagr1016-1751-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 2007 के डकैती के मामले में अदालत में पेश हुए जुगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 2007 के डकैती के मामले में अदालत में पेश हुए जुगेंद्र
Mon, 03 Jul 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया। दस्यु प्रभावित क्षेत्र की विशेष अदालत में उनके खिलाफ 2007 से डकैती का मामला विचाराधीन है।
जसरथपुर थाने में दर्ज इस मामले में उनके साथ रामनाथ सिंह, रवेंद्र सिंह, प्रमोद, विनोद अरविंद, पेशकार, विपिन कुमार, वीरेश, अभिलाख, अजीत, सुभाष उर्फ पप्पू, सर्वेश, रमेश, श्यामवीर, रनवीर, दलवीर भी आरोपी बनाए गए थे। एडीजीसी शेखर पाराशर व विशेष लोक अभियोजक प्रवेश भारद्वाज ने सरकार की ओर से पक्ष रखा।
अभियोजन पक्ष की ओर से सबूत पेश करने के लिए 18 जुलाई नियत की गई। इसी कड़ी में जसरथपुर थाने के 2004 के धारा 156 उपधारा 3 के मामले में वादी ठाकुर किशोर सिंह ने भी जुगेंद्र सिंह समेत इन सभी आरोपियों को नामित किया था। इस मामले में भी अदालत में सुनवाई हुई। जनपद न्यायालय में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सक्रिय रही।