{"_id":"5f5a63958ebc3e615b3ad390","slug":"job-not-saved-of-800policeman-etah-news-agr4587441152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 800 पुलिसकर्मियों की नौकरी पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 800 पुलिसकर्मियों की नौकरी पर लटकी तलवार
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों में से 15 प्रतिशत की नौकरी पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तलवार लटक गई है। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर 50 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग वाले पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें खरा नहीं उतरने वाले पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी।
जनपद में करीब चार हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत पुलिसकर्मी थानों अथवा अन्य प्रकार की फील्ड में तैनात हैं। शेष पुलिसकर्मी पुलिस लाइन और कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं। इनमें से करीब 800 पुलिसकर्मी 50 वर्ष अथवा उससे अधिक की आयु सीमा पार कर चुके हैं। इनमें दरोगा से लेकर सिपाही, निरीक्षक सहित अन्य पदों पर तैनात पुलिसकर्मी हैं। अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना पीयूष आनंद द्वारा सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। आदेश में उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी, जो 31 मार्च 2020 को 50 वर्ष अथवा इससे अधिक की आयु पूर्ण करते हों, को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग की कार्रवाई कराते हुए सूचना जोन और मुख्यालय स्तर पर तैयार करें।
प्रारूप में भरी जाएगी पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट
उम्र सीमा में आने वाले पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट को एक प्रारूप में भरा जाएगा। इसमें पुलिस कर्मचारी की कैरेक्टर रोल और उसके शरीर का फिजिकल वैरीफिकेशन आदि की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
लड़खड़ाएगी जन्मस्थान-ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था
यदि सही तरीके से स्क्रीनिंग की गई तो अति महत्वपूर्ण श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था लड़खड़ा जाएगी। इसका कारण दोनों स्थलों की सुरक्षा में लगे अधिकांश पुलिसकर्मी 50 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के हैं। इसके अलावा इनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी कई प्रकार की बीमारियों से भी ग्रसित हैं।
अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा
शासनादेश आया है। इसमें 50 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु वर्ग के पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग होनी है। इस शासनादेश का अनुपालन कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों पर विचार किया जा रहा है।
गौरव ग्रोवर, एसएसपी, मथुरा।