फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jewelery and cash stolen from house a few steps away from police station

Etah News: थाने से चंद कदम की दूरी पर घर से आभूषण और नकदी चोरी

Sun, 10 Dec 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from house a few steps away from police station
अलीगंज। दो दिन पहले चोरों ने डाकघर की दीवार काटकर तीन लाख रुपये चोरी कर लिए थे, जिसका अभी तक खुलासा भी नहीं पाया है। शनिवार रात थाने से महज 100 मीटर दूर स्थित घर से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गए। आए दिन हो रहीं घटनाओं से पुलिस की हीलाहवाली नजर आ रही है।
विज्ञापन



अलीगंज की कोतवाली के सामने मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी जितेंद्र घर में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात लगभग एक बजे चोर मुख्य दरवाजे को किसी तरह से खोलकर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे दो मोबाइल फोन, अलमारी में रखी पायल, सोने के दो पैंडेंट, एक चेन, एक अंगूठी, पैंट की जेब में रखे 15 हजार रुपये तथा दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरों की आहट पर जितेन्द्र की पत्नी शशि उठीं और चिल्लाईं तो मोहल्ले का ही पतला भाग निकला।
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को परिवार में शादी समारोह था। इस कारण सभी परिजन थके हुए थे और गहरी नींद में सो रहे थे। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरुण पवांर का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है। बता दें शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने डाकघर के पीछे की दीवार को काटकर करीब तीन लाख रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अलीपुर में दो घरों से नकदी व जेवरात सहित लाखों की चोरी

एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अलीपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने खाली मकान देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। एक के बाद एक कर दो घरों ने निशाना बनाया गया और नकदी जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान समेट कर चंपत हो गए। शनिवार को ताले टूटे पाए जाने पर चोरी होने की जानकारी हुई तब तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गांव निवासी अतहेर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शुक्रवार की रात चोर घर में घुस गए और 25 हजार रुपये नकदी, साेने की अंगूठी व चैन चोरी कर ले गए। जबकि पड़ोसी चांद मियां के घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर कपड़े, नकदी व जेवरात चोरी करके ले गए हैं। उप निरीक्षक जयशंकर पांडेय ने बताया कि जिन घरों में चोरी हुई है, वह लोग हैदराबाद में रहते हैं। मकानों के ताले शनिवार को टूटा पाए गए जब सूचना दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed