फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jayantee par mejar dhyaanachand ko kiya yaad

जयंती पर मेजर ध्यानचंद को किया याद

Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
jayantee par mejar dhyaanachand ko kiya yaad
राष्ट्रीय खेल दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालयों में खेलों का आयोजन किया गया। वहीं मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। 
विज्ञापन

जिला बेसिक कार्यालय पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला बेसिक अधिकारी गीता वर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान ध्यानचंद के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। 

एसजेएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अशोक कुमार तायल ने मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यापर्ण कर खेलों का शुभारंभ कराया। इस दौरान कबड्डी, गोला फेंक, शतरंज, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया गया। क्रीड़ा शिक्षिका राखी गौतम के अतिरिक्त अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। जेपी पब्लिक एकेडमी में खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक निर्मल अग्रवाल, प्रधानाचार्य अखिलेश सक्सेना एवं उपप्रधानाचार्य देवेंद्र झा ने ध्वाजा रोहण कर किया। निदेशक ने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के बारे में बताया। इस दौरान पंजा कुश्ती एवं रस्साकसी का आयोजन किया गया। वीके जैन महाविद्यायल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक विनय जैन एवं प्राचार्य डा. प्रदीप गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। बैडमिंटन, लूडो, कैरम आदि खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें बीएड व बीटीसी के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रमों में राजेंद्र मिश्रा, गौरव माहेश्वरी, नवनीत शर्मा, पूनेश कुमार, अपेक्षा माहेश्वरी, अरूणा जौहरी, ताराचंद्र चक्रवर्ती, कोमल सिंह, सौरभ साहू आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed