फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jawahar thermal project worker hanged himself

जवाहर तापीय परियोजना के श्रमिक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jawahar thermal project worker hanged himself
एटा। मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना में काम करने वाले मध्यप्रदेश निवासी श्रमिक ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहा था, विवाह नहीं हुआ था। दो दिन से ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा था। मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के जनपद सीधी के गांव सिरौली निवासी 21 वर्षीय प्रमोद गौड पावर प्लांट में दो वर्ष से कार्यरत था। युवक 15 दिन से हाइड्रोसिल बीमारी से पीड़ित चल रहा था।
विज्ञापन

वह दो दिन से ड्यूटी नहीं गया। इसी प्लांट में उसका बड़ा भाई विनोद भी काम करता है। दोनों लोग कॉलोनी में अलग-अलग कमरे में रहते हैं। शनिवार रात वह प्रमोद को देखने उसके कमरे पर पहुंचा। गेट न खुलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ दिया तो देखा कि युवक फंदे से लटका मिला। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed