जैथरा पुलिस ने हत्यारोपी किया गिरफ्तार, पांच दिन पूर्व हुई थी हत्या
सार
पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी को फगनौल सहोरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना पुलिस ने फगनौल सहोरी तिराहे से हत्यारोपी संजू उर्फ सुर्वेंद्र को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। शाम को गांव निवासी संजू उर्फ सुर्वेंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया और उसके भाई को छत पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन