फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jalesar assembly seat, top in voting

टॉप-3 मतदान में जलेसर विस के तीनों बूथ

Wed, 23 Feb 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
jalesar assembly seat, top in voting
एटा। विधानसभा चुनाव 2022 में जलेसर विधानसभा ने कुल मतदान सहित बूथों पर सर्वाधिक मतदान के मामले में भी बाजी मार ली। यहां के नगला रामजीत में बनाए गए बूथ पर 96.15 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाल जिले के अन्य सभी बूथों को पीछे छोड़ दिया। टॉप थ्री में इसी विधानसभा के तीनों बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 65.78 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे अधिक 68.02 फीसदी मतदान जलेसर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। यही नहीं, बूथों की बात करें तो भी जलेसर विधानसभा सीट ही आगे रही है। प्रावि नगला रामजीत के बूथ पर कुल 441 मतदाताओं में से 424 ने वोट डाले। वहीं रेजुआ पर 94.11 और नगला खना के बूथ पर 92.78 फीसदी मतदान हुआ है। इसके साथ ही इस विस क्षेत्र के आठ बूथों पर 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इसके बाद मारहरा विस का नंबर है। जहां के जेएस स्कूल अहरमई में बनाए गए बूथ पर 92.58 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। यहां के तीन बूथों पर 90 फीसदी से अधिक मतदान रहा है।
विज्ञापन

------------------
अलीगंज, एटा सदर के बूथ न छू सके 90 का आंकड़ा
एक ओर जहां जलेसर के जागरूक मतदाताओं ने एक बूथ पर 96 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा पार कर दिया। तो एटा सदर और अलीगंज के मतदाता 90 फीसदी का आंकड़ा भी न छू सके। अलीगंज के प्रा.वि. डांडा पर सर्वाधिक 89.79 और एटा सदर के प्रावि सहसपुर बरौली पर 87.85 फीसदी मतदान सर्वाधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
90 फीसदी से अधिक मतदान वाले बूथ
नगला रामजीत (जलेसर) 96.15
रेजुआ (जलेसर) 94.11
नगला खना (जलेसर) 92.78
अहरमई (मारहरा) 92.58
नगला रूपी (जलेसर) 92.41
अताउल्लापुर (जलेसर) 92.24
नगला गोपाल (जलेसर) 91.92
शाहपुर मिलावली (मारहरा) 91.16
नगला राजा (जलसेर) 91.15
भटपुरा (मारहरा) 90.38
नगा मीरा (जलेसर) 90.26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed