फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   It took two years to build a 350 meter long drain

Etah News: 350 मीटर लंबा नाला बनने में लग गए दो साल

Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
It took two years to build a 350 meter long drain
एटा। जिला पंचायत की ओर से शहर के प्रमुख नाले के एक हिस्सा को पक्का कराया जा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी इसे मानक के अनुसार नहीं बनाया गया। वहीं करीब 350 मीटर नाले को पक्का करने में विभाग को दो साल लग गए। इस नाले का प्रस्ताव 2021 में पास हुआ था।
विज्ञापन


शहर का प्रमुख नाला अलीगंज तिराहे से भदों के ताल तक गुजरता है। इस नाले को पक्का करने के लिए कई साल से पालिका की ओर से कवायद चल रही थी। जिला पंचायत ने शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाले हिस्से में इसे पक्का कराने का निर्णय लिया। साल 2021 में जिला पंचायत की बैठक में करीब 350 मीटर लंबे नाले को पक्का करने के लिए प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन


उसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन मानक के अनुसार नहीं बनाया गया। नाले की लंबाई भी सीधी नहीं रखी गई। यह नाला गौतमबुद्ध नगर से नवीन गल्ला मंडी तक करीब 350 मीटर तक ही पक्का किया गया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इसका काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सूत की सरिया डालकर लगाई जा रही दीवार
निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा नाले की दीवार बनाने में सिर्फ एक सूत की सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं बाहर की दीवारें भी बहुत पतली बनाई गई हैं। अगर दोनों ओर से मिट्टी-पानी का दबाव अधिक रहा तो नाले की दीवारें गिर भी सकती हैं।



जिला पंचायत की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रोजेक्ट के तहत करीब 350 मीटर लंबे नाले का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अगर मानक के अनुसार नहीं बना हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। - राहुल कुमार, एएमए जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed