{"_id":"6a834c32a296781ff50c6b38","slug":"irrigation-department-je-defrauded-of-186-lakh-in-three-installments-via-cyber-fraud-etah-news-c-163-1-eta1014-155155-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिंचाई विभाग के जेई से 3 बार में 1.86 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिंचाई विभाग के जेई से 3 बार में 1.86 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
एटा। साइबर ठगों ने सिंचाई विभाग में तैनात एक अवर अभियंता (जेई) के बैंक खाते से तीन बार में 1.86 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश मिलने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। बैंक पहुंचकर जानकारी करने पर खाते से धोखाधड़ी कर रकम निकाले जाने का पता चला। पीड़ित के बेटे ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी प्रमोद बाबू सिंचाई विभाग में जेई हैं। उनके बेटे की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 16 अगस्त को करीब दोपहर 12 बजे प्रमोद बाबू ने अपना मोबाइल देखा तो उसमें बैंक खाते से रुपये निकलने के तीन संदेश मिले।
उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जीटी रोड स्थित शाखा के खाते से अलग-अलग लेनदेन में पहले 90 हजार, फिर 10 हजार और इसके बाद 86 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह खाते से कुल 1.86 लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन
अचानक इतनी बड़ी रकम खाते से निकलने के संदेश मिलने पर पीड़ित बैंक शाखा पहुंचे और जानकारी की। वहां उन्हें खाते से साइबर ठगी के जरिए रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पीड़ित के बेटे ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ रकम वापस दिलाने की मांग की है। सीओ साइबर क्राइम नितीश गर्ग ने बताया कि साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें। हमेशा ध्यान रखें कि बैंक या कोई भी वित्तीय संस्थान आपसे कभी ओटीपी नहीं मांगता। किसी प्रकार का डिजिटल अरेस्ट नहीं होता। संवाद