{"_id":"6a5e631f2a5f61428305aa9d","slug":"intermittent-spells-of-heavy-rain-and-drizzle-brought-relief-from-the-heat-but-waterlogging-turned-into-a-nuisance-etah-news-c-163-1-eta1002-153665-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी, गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी, गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के बाद जीटी रोड से बारिश में छाता लगाकर गुजरते छात्र-छात्राएं। संवाद
एटा। जिले में पिछले 24 घंटे से जारी मानसूनी बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। सोमवार सुबह तड़के हुई तेज बारिश के बाद दिनभर घने बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब डेढ़ घंटे तक अनवरत बरसती रही, जिसने शहर की रफ्फ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इस बारिश का सबसे बड़ा असर पारे पर दिखा। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर लोगों को पंखे और कूलर चलाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जलभराव से बेहाल हुआ शहर, नाले उफने
करीब डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने नगर पालिका के दावों की हवा निकाल दी। शहर के प्रमुख व्यवसायिक और रिहायशी इलाके टापू में तब्दील हो गए। मारहरा दरवाजा, इस्लाम नगर, धोबियान गली, अरुणा नगर, घंटाघर, बजरिया, आगरा रोड और जीटी रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। कई जगह नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। सुबह जब बच्चे स्कूल गए तो हल्की बूंदाबांदी थी, लेकिन दोपहर में छुट्टी के वक्त मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके चलते छात्र-छात्राओं को घर लौटने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक बच्चों को लेने छाता और रेनकोट लेकर स्कूल पहुंचे। बारिश का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ा। गांधी मार्केट, बाबूगंज और हाथीगेट जैसे प्रमुख बाजारों में दोपहर 12 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें देर से खुलीं। कलेक्ट्रेट और विकास भवन समेत सरकारी दफ्तरों में भी फरियादियों की भीड़ बेहद कम रही।